Pratahkal-Mumbai-Accused The CM Eknath Shinde Government-Nana Patole
मुंबई । महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) प्रमुख नाना पटोले (Nana Patole)ने आरोप लगाया है कि एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पिछली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की छवि खराब करने के इनाम के तौर पर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के खिलाफ आरोप हटा दिए। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के एक फैसले के बाद, राज्य सरकार ने मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस आयुक्त सिंह के खिलाफ आरोप हटा दिए। यहां पत्रकारों से बात करते हुए, पटोले ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने 'मामले को जानबूझकर कमजोर किया और यह सुनिश्चित किया कि आईपीएस अधिकारी तकनीकी आधार पर मुक्त हो जाएं।'
Editorial

Editorial

Next Story