Pratahkal - Jaipur - Class-8 result declared

जयपुर : शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला (Dr. B. D. Kalla) ने बुधवार को प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र (कक्षा-8) परीक्षा- 2023 का परिणाम जारी किया। शिक्षा निदेशालय के शिक्षा विभागीय परीक्षा (Education Departmental Examination) के पंजीयक कार्यालय (Registrar's office) में परिणाम जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 13 लाख 5 हजार 355 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि 12,33,702 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। कुल परीक्षा परिणाम 94.50 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा ग्रेडिंग प्रणाली का प्रावधान था। इस आधार पर 95,226 परीक्षार्थियों ने ए ग्रेड, 4, 74, 924 परीक्षार्थियों ने बी ग्रेड, 5,76,782 परीक्षार्थियों ने सी ग्रेड एवं 86,770 परीक्षार्थियों ने डी ग्रेड प्राप्त किया। वहीं 86,777 परीक्षार्थी पूरक घोषित हुए। डॉ. कल्ला ने बताया कि 2438 परीक्षार्थियों का परिणाम विविध कारणों से रोका गया है, जिसे बाद में जारी किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने ए ग्रेड प्राप्त करने वाली ए अजमेर की सबरीन बानो तथा उदयपुर (Udaipur) के जय सोनी से दूरभाष पर बात की तथा इन्हें बेहतर परिणाम की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि आठवीं बोर्ड का परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पोर्टल के 5वीं - 8वीं पेज के रिजल्ट टैब में उपलब्ध रहेगा।
Editorial

Editorial

Next Story