✕
8वीं बोर्ड का परिणाम जारी; जोधपुर में 96% बच्चे पास, जिले का राजस्थान में 7वां स्थान
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आठवीं बोर्ड का रिजल्ट (8th Board Result) जारी कर दिया। जोधपुर 96.64% रिजल्ट के साथ सातवें स्थान पर रहा। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को आठवीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया गया। जोधपुर (Jodhpur)

x

जोधपुर (कास)। राजस्थान (Rajasthan) प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आठवीं बोर्ड का रिजल्ट (8th Board Result) जारी कर दिया। जोधपुर 96.64% रिजल्ट के साथ सातवें स्थान पर रहा। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को आठवीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया गया। जोधपुर (Jodhpur) जिले में परिणाम 96 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। राजस्थान में जोधपुर का स्थान सातवां है। बीकानेर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला (Dr. Bulaki Das Kalla) ने बुधवार दोपहर को यह परिणाम जारी किया । जोधपुर में कुल 73795 बच्चों ने यह परीक्षा दी थी। इसमें से 71316 बच्चे पास हुए हैं। 2386 बच्चों के सप्लीमेंट्री आई है। 93 बच्चों का परिणाम रोका गया है। जोधपुर जिले का कुल परिणाम 96.64% रहा है। इस बार परीक्षा परिणामों में बच्चों को पसेंट की बजाय ग्रेड दिया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
