✕
अधेड़ पर विवाद में तलवार से हमला
By EditorialPublished on
शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बाईक सवार दो बदमाशों के खिलाफ उस पर तलवार (Sword) से | हमला कर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है।

x

उदयपुर (प्रा.सं.) । शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बाईक सवार दो बदमाशों के खिलाफ उस पर तलवार (Sword) से | हमला कर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महेन्द्र पुत्र भवानीशंकर पालीवाल निवासी नवरत्न कॉम्पलेक्स भुवाणा ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपनी कार से न्यू | फतहपुरा में आया था और कार में ही बैठा था। इस दौरान एक बाईक पर |सवार होकर तीन युवक आए और इसमें से दो युवक तलवार लेकर उतरे और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके पीठ में और हाथ में चोट आई। शोर मचाने पर कुछ लोग आए, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए।
Next Story
Related News
X

