Pratahkal-Udaipur-Girl Child Kidnapping

उदयपुर (प्रा.सं.) | जिले के पानरवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक | युवक व उसके परिजनों के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण (Girl Child Kidnapping) | कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार अर्जुनलाल पुत्र केशा जी गोराना निवासी अदकालिया पानरवा ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री वकु कुमारी | जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवज में अध्ययनरत है। जिसे कुछ | समय पूर्व आरोपी गोपीलाल पुत्र कन्हैयालाल धांगी निवासी अदकालिया अपहरण कर ले गया था । उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया तो पुलिस ने उसे तलाशा और उसे सुपुर्द कर दी। अभी कुछ दिनों पूर्व उसकी पुत्री | परीक्षा देने के लिए गई थी, जो वापस नहीं आई। पीड़ित ने शंका जताई कि | उसकी पुत्री को आरोपी गोपीलाल, इसका पिता कन्हैयालाल, मां थावरी अपहरण कर ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story