Pratahkal - Varanasi - Gyanvapi Masjid

वाराणसी : वाराणसी (Varanasi) में काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) से सटी ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanwapi Masjid) का विवाद अयोध्या के राममंदिर (Ayodhya's Ram Mandir) वाले रास्ते पर चल निकला है।
अयोध्या की तरह ही वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के पूरे परिसर का एएसआई सर्वे की मांग करते हुए याचिका जिला जज की अदालत में दाखिल कर दी गई। जिला जज ने याचिका को स्वीकार करते हुए मुस्लिम पक्ष से तीन दिन में आपत्ति भी मांग ली है। मुस्लिम पक्ष को 19 मई को इस पर आपत्ति दाखिल करनी है। अदालत अगली सुनवाई 22 मई को करेगा। संयोग से उसी दिन ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग के साइंटिफिक सर्वे को लेकर भी जिला जज की अदालत में सुनवाई होनी है। हाईकोर्ट
(High Court)
ने इसे लेकर 12 मई को आदेश दिया था। एएसआई (ASI) उस दिन जिला जज की अदालत में पेश होकर शिवलिंग के सर्वे के तरीकों पर अपनी राय बताएगी। ज्ञानवापी - शृंगार गौरी केस दाखिल करने वाली महिलाओं ने ही जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी के पूरे परिसर का एएसआई सर्वे कराने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है। नई याचिका और इसकी जरूरत पर हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा कि अब मामला राममंदिर (Ram Mandir) की तरह हल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब मामला केवल शिवलिंग का नहीं है। अब पूरे ज्ञानवापी का है। ज्ञानवाप मंदिर को तोड़कर बनाई गई है।
Editorial

Editorial

Next Story