✕
सूत्रधार कार्यशाला का समापन
By EditorialPublished on
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (West Zone Cultural Center) उदयपुर (Udaipur) द्वारा आयोजित सात दिवसीय सूत्रधार कार्यशाला का मंगलवार को बागोर की हवेली में समापन हुआ । युवा संभागियों ने इस कार्यशाला (Workshop) मे विशेषज्ञो से मंच संचालन की बारीकिया सीखी।

x
उदयपुर : पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (West Zone Cultural Center) उदयपुर (Udaipur) द्वारा आयोजित सात दिवसीय सूत्रधार कार्यशाला का मंगलवार को बागोर की हवेली में समापन हुआ । युवा संभागियों ने इस कार्यशाला (Workshop) मे विशेषज्ञो से मंच संचालन की बारीकिया सीखी। सभी संभागियों ने अपनी अपनी व्यक्तिगत प्रस्तुतियाँ दी। जिनकी एम. एस युनिवरसिटी के ड्रामेटिक्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. त्रिलोक सिंह मेहरा, कार्यशाला के सह समन्वयक दुर्गेश चान्दवानी एवं वरिष्ठ रंगकर्मी विलास जानवे ने समीक्षा की । केन्द्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने संभागियों की प्रस्तुतियों को देख कर संतोष व्यक्त किया ओर सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र प्रदान किए ।
Next Story
Related News
X

