✕
164 रक्षा उत्पादों के स्वदेशीकरण का लक्ष्य समय से पहले हासिल
By EditorialPublished on
भारत (India) ने रक्षा क्षेत्र (Defense sector) में आत्मनिर्भरता (Self reliance) हासिल करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 164 रक्षा उत्पादों के स्वदेशीकरण (Indigenization) का लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया है। रक्षा मंत्रालय (Ministry) ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी करके कहा कि इन उत्पादों के स्वदेशी करण के लिए आगामी दिसंबर का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इसे समय से पहले ही हासिल कर लिया गया है। इन उत्पादों का आयात मूल्य 814 करोड़ रूपए है।

x

नई दिल्ली : भारत (India) ने रक्षा क्षेत्र (Defense sector) में आत्मनिर्भरता (Self reliance) हासिल करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 164 रक्षा उत्पादों के स्वदेशीकरण (Indigenization) का लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया है।
रक्षा मंत्रालय (Ministry) ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी करके कहा कि इन उत्पादों के स्वदेशी करण के लिए आगामी दिसंबर का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इसे समय से पहले ही हासिल कर लिया गया है। इन उत्पादों का आयात मूल्य 814 करोड़ रूपए है। रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग ने इन उत्पादों की सूची अधिसूचित कर दी है। इन उत्पादों का स्वदेशीकरण रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा या तो उद्योग जगत के भागीदारों के माध्यम से या स्वयं हासिल किया गया है। जिन रक्षा उत्पादों का स्वदेशी करण किया गया है उनकी सूची सर्जन पोर्टल पर उपलब्ध है। इन 164 अतिरिक्त उत्पादों की अधिसूचना के साथ स्वदेशी उत्पादों की कुल संख्या 2736 हो गई है। इनका आयात मूल्य 2570 करोड़ रूपये है।

Editorial
Next Story
Related News
X
