Pratahkal - Jodhapur - Jodhpur Bypass High Court
जोधपुर : जोधपुर बाईपास हाईकोर्ट (Jodhpur Bypass High Court) होते हुए विकास प्राधिकरण (Development Authority) के शताब्दी सर्किल तक सड़क अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में सड़कों एवं फुटपाथों पर हाथ ठेले, केबिन, अस्थायी दुकानें, पत्थर काटने की मशीनें, पत्थर स्लैब, पार्किंग ट्रक, विभिन्न दुकानों, गैराज, फैक्ट्रियों एवं संस्थानों द्वारा अनाधिकृत रूप से किए गए अतिक्रमणों इत्यादि को कार्ययोजना अनुसार निरन्तर कार्यवाही कर हटाया जा रहा है प्राधिकरण दस्ते द्वारा मंगलवार को डीपीएस (DPS) चौराहा से डालीबाई मंदिर चौराहा तक सड़क के दोनों ओर विभिन्न अस्थायी अतिक्रमण (Encroachment) को हटाया गया।
प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा माननीय उच्च न्यायालय (High Court) के आदेशों की पालना में एवं प्राधिकरण सचिव के आदेशानुसार 17 मई को डालीबाई मंदिर चौराहा से राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) थाना चोपासनी, 18 मई को झालामण्ड चौराहा से शताब्दी सर्किल तक एवं 19 मई को झालामण्ड चौराहा से बीआरओ बाईपास हाईकोर्ट होते हुए विकास प्राधिकरण के शताब्दी सर्किल तक सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों पर कार्यवाही की जाएगी।
इसी क्रम में 23 मई को पशु आहार से सांगरिया बाईपास चौराहा तक, 24 मई को नहर चौराहा से डीपीएस चौराहा तक 25 मई को सारण नगर से खोखरिया फांटा तक, 26 खोखरिया फंटा से बनाड़ तक एवं 29 मई को शताब्दी सर्किल से सांगरिया चौराहा तक सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों पर कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त, तहसीलदार, प्रवर्तन अधिकारी प्रवर्तन निरीक्षक, संबंधित भू- अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कनिष्ठ अभियन्ता के दलों का गठन किया गया है, जो जोनवार कार्यवाही करते हुए जेडीए आयुक्त को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगें ।
प्रवर्तन अधिकारी दक्षिण अमरसिंह रतनू ने बताया कि मंगलवार को तहसीलदार जोन 3 प्रतिज्ञा सोनी के निर्देशन में प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, से.नि. निरीक्षक भू-प्रबंध रूपाराम मेघवाल मय जेडीए दस्ते द्वारा डीपीएस चौराहा से डालीबाई मंदिर चौराहा एवं डालीबाई मंदिर चौराहा से डीपीएस चौराहा तक मौका निरीक्षण किया गया। दस्ते द्वारा मौका निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़क एवं सर्विस लेन में निर्मित छपरे, केबिन, गन्ने की मशीनें, सड़क सीमा में पड़ी कण्डम गाडियां, स्क्रेब दुकानों के आगे रखा सामान, साइन बोर्ड, कच्चे- पक्के निर्माणों को हटाया जाकर अवैध रूप से अस्थाई दुकानें लगाकर किए गए अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।
जेडीए (JDA) दस्ते द्वारा एक ट्रैक्टर सामान जब्त कर प्राधिकरण कार्यालय लाया गया एवं मुख्य सड़क भाग व सर्विस लेन के मार्गाधिकार को सुचारू कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। दस्ते द्वारा अतिकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई सड़क भाग में किसी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें।
Next Story