Pratahkal - Jodhapur - Hanuman Singh Khangata
जोधपुर : मारवाड़ राजपूत सभा के चुनाव 2023 (Marwar Rajput Sabha Election 2023) में अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से हनुमान सिंह खांगटा (Hanuman Singh Khangata) निर्वाचित हुए हैं। इस बार के चुनाव में कुल 3 उम्मीदवार मैदान में थे । इनमें खांगटा ने विजय हासिल की। खांगटा चौथी बार मारवाड़ राजपूत समाज के अध्यक्ष बने हैं। उनके विजय होने की घोषणा पर समाज के लोगों ने बधाई दी।
रिटर्निंग ऑफिसर बाग सिंह राव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अजीत सिंह राठौड़, गुलाब सिंह और हनुमान सिंह खांगटा मैदान में थे। चुनाव में कुल 4 हजार 191 मत पड़े। इनमें हनुमान सिंह खांगटा को 3 हजार 152 वोट प्राप्त हुए। वहीं अजीत सिंह राठौड़ 916, गुलाब सिंह को 24 मत प्राप्त हुए। सोमवार को अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए मतदान हुआ था। मारवाड़ राजपूत सभा में अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस चुनाव में जोधपुर, नागौर बाड़मेर, पाली, जालोर जिले के प्रतिनिधियों ने मतदान किया। हनुमान सिंह ने बताया कि पहली बार साल 2009 में निर्वाचित हुए। इस बार उनका चौथा निर्वाचन है। इस चुनाव में उनका मुद्दा समाज के हर व्यक्ति के सुख दुख में साथ रहना, समाज के लिए आरोग्य भवन बनाना और समाज के युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार युक्त शिक्षा देने का भी मुद्दा लेकर वह चुनाव में गए ।
इस जीत के बाद वे समाज को संगठित बनाए रखने और अपने मुद्दों को पूरा करने पर काम करेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story