Pratahkal-mumbaimainrajasthan-Dahisar-Terapanth Bhavan-Terapanth Mahila Mandal
मुंबई । साध्वी प्रज्ञाश्री ठाणा 4 के सानिध्य में तेरापंथ भवन दहिसर (Terapanth Bhavan Dahisar) में कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला मंडल व कन्या मंडल ने मंगलाचरण किया। स्वागत नैना बंब एवं दहिसर युवक परिषद अध्यक्ष महेंद्र मादरेचा ने किया। ललित बाफना, सज्जन बंब एवं मुंबई महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष भारती कच्छारा ने विचार रखे। साध्वी प्रमुखा के संदेश का वाचन कुंदन बोहरा ने किया। साध्वी विनयप्रभा एवं साध्वी प्रतीकप्रभा ने गीतिका की प्रस्तुति दी। साध्वी सरलप्रभा ने तपस्या के बारे में विचार रखे। साध्वी प्रज्ञाश्री ने बताया कि कैसे इंसान क्षमा और तपस्या द्वारा कर्मों की निर्जरा कर सकता है। आभार ज्ञापन प्रेमा मेहता ने किया एवं संचालन तेरापंथ महिला मंडल (Terapanth Mahila Mandal) की पूर्व महामंत्री तरुणा बोहरा ने किया।

Next Story