Pratahkal-Mumbai-Goregaon-Jewellery Store Heist
मुंबई । गोरेगांव (Goregaon) पश्चिम स्थित एक ज्वेलरी शॉप (Jewellery Store) में रविवार देर रात दो युवक घुसे थे। उन्होंने दुकान के नौकर को बेहोश करके लगभग 93 लोग लाख रुपए के सोने चांदी (Gold Or silver jewelery) के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद पुलिस (Police) ने आरोपियों (Accused) को पकड़ने के लिए विविध टीम तैयार करके जांच शुरू की है। सोमवार को कुछ शंकास्पदो को पकड़कर पूछताछ कर रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरेगांव पश्चिम में चिंतामणि जैन मंदिर के पास स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले और गोरेगांव पश्चिम जवाहर नगर रोड नंबर 1 में जयंतीलाल शालिब्राग बिल्डिंग में करधर ज्वेलर्स नामक दुकान चलाने वाले राजसमंद जिले के सलोदा निवासी संजय पूनमचंद कागरेचा(43) ने दर्ज कराई शिकायत के अनुसार दुकान में पिछले 3 महीने से काम कर रहे श्रवण सिंह खरवड (राजपूत)( उम्र 22) रात 11 बजे खाना खाने के बाद दुकान में सोने जाता है। 14 मई की रात को 9.30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह खाना खाने निकला था। रात 11.30 बजे सोने के लिए दुकान में पहुंचा और शटर खोला तभी उसके पीछे दो लोग दुकान में घुसकर उसमें से एक नए श्रवण सिंह के मुंह पर कपड़ा बांध दिया,जिससे वह बेहोश हो गया। सवेरे उसकी आंख खुली तभी दुकान की तिजोरी में रखें 50 किलो चांदी और 2250 ग्राम सोना चोरी हो गया। उसने दुकान मालिक संजय कागरेचा(जैन) को घटना की जानकारी देने पर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। गोरेगांव पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। इस केस में किसी जानकार का हाथ होने की संभावना है। क्योंकि आरोपियों ने तमाम चीजों पर नजर रख कर चोरी की थी। गोरेगांव डिवीजन के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर रेणुका बंगड़े ने कहा कि इस घटना की शिकायत गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई हैं। इस केस की जांच के लिए हमारी टीम काम पर लग गई हैं। कुछ शंकास्पद आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) भी किया है। कुछ ही दिनों में केस सुलझा दिया जाएगा।

Next Story