Pratahkal-Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis-Akola And Shegaon Riots
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने कहा है कि कुछ संगठन और लोग राज्य को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। पुणे (Pune) में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में जो लोग दंगा (Riots) भड़काने का काम कर रहे हैं, सरकार उनका पर्दाफाश करेगी और उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि यह बात सौ प्रतिशत सच है कि कुछ संगठन और लोग राज्य को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं।
  • एकनाथ शिंदे ने दिया कार्रवाई का निर्देश
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
(CM Eknath Shinde)
ने सोमवार को पुलिस को अकोला (Akola) और शेवगांव (Shevgaon) में दंगों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया और लोगों से शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। अकोला और शेवगांव में स्थिति अब नियंत्रण में है और पुलिस बल तैनात है।
  • अकोला शहर में दो समुदायों के बीच हुआ था पथराव
गौरतलब है कि शनिवार की रात को एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट के कारण महाराष्ट्र के अकोला शहर में दो समुदायों के बीच पथराव शुरू हो गया था। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इसी वर्ष मार्च में छत्रपति संभाजी महाराज नगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) में भी अचानक दंगा भड़क उठा था। उस समय पथराव में 10 पुलिसकर्मियों सहित 12 लोग घायल हुए थे। वहीं, अकोला में शनिवार को भड़की हिंसा के मामले में अब तक 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि कुछ इलाकों में कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया गया है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री गिरीश महाजन (Girish Mahajan) ने यह हिंसा पूर्वनियोजित होने की आशंका जताई है।
Editorial

Editorial

Next Story