✕
भारत जैन महामंडल का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा सूरत
By EditorialPublished on
जैन समाज के महापर्व पर्यूषण के समापन के पश्चात क्षमावाणी पर्व एवं संवत्सरी एक प्लेटफार्म पर हो ऐसा प्रयास भारत जैन महामंडल (Bharat Jain Mahamandal ) द्वारा किया जा रहा है। महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिमनलाल डांगी के नेतृत्व में प्रतिनिधियों का जत्था सूरत (Surat) पहुंचा।

x

मुंबई । जैन समाज के महापर्व पर्यूषण के समापन के पश्चात क्षमावाणी पर्व एवं संवत्सरी एक प्लेटफार्म पर हो ऐसा प्रयास भारत जैन महामंडल (Bharat Jain Mahamandal ) द्वारा किया जा रहा है। महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिमनलाल डांगी के नेतृत्व में प्रतिनिधियों का जत्था सूरत (Surat) पहुंचा। सूरत में श्रमण संघीय आचार्य डॉ शिवमुनि महाराज से सभी ने आग्रह किया कि चारों सम्प्रदायों की संवत्सरी एक दिन ही मनाई जाए। शिवमुनि महाराज ने मार्गदर्शन प्रदान किया। स्वागत अशोक मेहता ने किया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल तेरापंथ समाज के आचार्य महाश्रमण के पास पहुंचा। किशनलाल डागलिया ने स्वागत किया। मूर्तिपूजक जैन समाज के गच्छाधिपति गुरुदेव अभयदेव सुरीश्वर महाराज आदि ठाणा के सम्मुख पहुंचा। वहां सुधीर भाई ने स्वागत किया। जैन एकता के विषय पर गहन चर्चा हुई। यात्रा सफल बनाने महामंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश धाकड़, जगदीश उमरिया, पारस मोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदनलाल सांखला, इंदरचंद भंसाली, युवा अध्यक्ष महेंद्र पगारिया, राष्ट्रीय मंत्री अनिल खिवेसरा, विकास कंकारिया, माणिक पीचा, रोशनलाल वडाला, प्रकाश कोठारी, प्रचार मंत्री प्रशांत झवेरी, लता डांगी, अजय मरोठिया सक्रिय रहे। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Next Story
Related News
X

