Pratahkal - Jaipur - Sukhjinder Singh Randhawa
जयपुर : रामगंज मंडी से आने वाले भाजपा (BJP) विधायक मदन दिलावर ने एडवोकेट मनोज पुरी के माध्यम (Channel) से कोटा के महावीर नगर पुलिस (Police) थाने में रंधावा के खिलाफ शिकायत (Complaint against randhawa) दी थी। लेकिन जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो दिलावर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटा (Chief Judicial Magistrate Kota) में इस्तगासा पेश कर दिया। कोर्ट ने 3 मई की इस शिकायत के आधार पर कोटा के एसपी शरद चौधरी को मामले में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कांग्रेस (Congress) के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa)
ने 13 मार्च को जयपुर (Jaipur) की एक सभा में प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी को लेकर कोटा में भाजपा विधायक मदन दिलावर ने मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत पत्र दिया था। लेकिन पुलिस ने यह कहकर मामला दर्ज नहीं किया कि यह मामला जयपुर का है इसलिए मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। इसी मामले को लेकर विधायक दिलावर ने कोर्ट में इस्तगासा लगा दिया, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
अडानी ग्रुप (Adani Group) के खिलाफ हिंडनबर्ग की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति बनाने पर सहमत नहीं होने पर कांग्रेस ने 13 मार्च को को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तो जयपुर में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- 'अगर अडानी और अंबानी को हटाना है, तो पहले मोदी को खत्म करो ... फिर भाजपा को हराओ। इसी टिप्पणी के विवाद ने सियासी तूल पकड़ लिया था।
Editorial

Editorial

Next Story