✕
महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती के समारोह का आगाज
By EditorialPublished on
मेवाड क्षत्रिय महासभा (Mewar Kshatriya Mahasabha), नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमीण महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की 483वीं जयंती पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम (Seven day program) का आगाज सोमवार को सुबह मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान, राष्ट्रीय शिव दल, चन्द्र विजय सेवा संस्थान, महाराव शेखा ग्रुप, महाराणा प्रताप सेना और सर्वसमाज के तत्वावधान में ढोल नगाड़ो के साथ कार्यकर्ता प्रातः खमनोर स्थित हल्दी घाटी जाकर हल्दी घाटी की माटी को सर माथे लगाकर नमन किया तथा रक्त तलाई पर राम सिंह तंवर एवं उनके

x
उदयपुर : मेवाड क्षत्रिय महासभा (Mewar Kshatriya Mahasabha), नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमीण महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की 483वीं जयंती पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम (Seven day program) का आगाज सोमवार को सुबह मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान, राष्ट्रीय शिव दल, चन्द्र विजय सेवा संस्थान, महाराव शेखा ग्रुप, महाराणा प्रताप सेना और सर्वसमाज के तत्वावधान में ढोल नगाड़ो के साथ कार्यकर्ता प्रातः खमनोर स्थित हल्दी घाटी जाकर हल्दी घाटी की माटी को सर माथे लगाकर नमन किया तथा रक्त तलाई पर राम सिंह तंवर एवं उनके पुत्रों की छतरी के समीप पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया। सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि इस अवसर पर शिव दल राष्ट्रीय के हरीश श्रीमाली, चंद्र विजय सेवा संस्थान की रीना यदुवंशी, वीरेंद्र सिंह यदुवंशी, गिरवा अध्यक्ष शिवदान सिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष तख्त सिंह देवड़ा, गोविंद सिंह देवड़ा, कल्याण सिंह देवड़ा, किशन सिंह कितावत, गजेंद्र सिंह कितावत, राम सिंह खेड़ा, डॉ जितेंद्र सिंह मायदा, जयराज सिंह वाजनगढ़, अनार सिंह फांदा, राम सिंह देवड़ा, शंभू सिंह देवड़ा, महाराव शेखा ग्रुप के किशोर सिंह शेखावत महाराणा प्रताप सेना के मोहन सिंह राठौड़ सहित कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर प्रताप को नमन किया। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर शाखा के संगठन मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह मायदा ने सभी को हाथ में हल्दीघाटी की माटी लेकर सभी का तिलक किया गया। पूरी घाटी प्रताप के जयकारों से गुंज उठी।
सकल आदिवासी समाज मेवाड़ की ओर से रेती स्टेण्ड भीलूराणा चौराहे पर राणा पूंजा भील की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर तेजसिंह बांसी, भूपत सिंह मीणा, सरंपच हरीश मीणा, शंकरलाल तावड़, सुधीर लढढा, देवीलाल दाणा, प्रेमसिंह शक्तावत, दिलीपसिंह बांसी, कमलेन्द्रसिंह पंवार, सहित सकल आदिवासी समाज के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे श्रीराम सेवा मेवाड की ओर से राणा प्रताप रेल्वे स्टेशन पर लगी प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सायं 06 बजे क्षत्रिय विकास संस्थान की ओर से गवरी चौराहे पर दीप प्रज्जवलित कर महाआरती की जायेगी। शाम 07 बजे महाराणा प्रताप सेना एवं ग्रामवासी की ओर से भूवाणा चौराहे पर महाराणा प्रताप की महाआरती की जायेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
