आईपीएल 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai superkings) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को हरा दिया। इस मैच के खत्म होने के बाद एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। एमएस धोनी समेत पूरी सीएसके टीम ने मैदान के चक्कर लगाए। इसी दौरान भारत के लीजेंड बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) माही का ऑटोग्राफ लेने पहुंच गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान धोनी ने फैंस को गिफ्ट भी बांटा। माना जा रहा है कि बतौर खिलाड़ी के तौर पर धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन है।



Pratahkal - Sports Main - IPL 2023

चेन्नई : आईपीएल 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai superkings) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को हरा दिया। इस मैच के खत्म होने के बाद एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। एमएस धोनी समेत पूरी सीएसके टीम ने मैदान के चक्कर लगाए। इसी दौरान भारत के लीजेंड बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) माही का ऑटोग्राफ लेने पहुंच गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान धोनी ने फैंस को गिफ्ट भी बांटा। माना जा रहा है कि बतौर खिलाड़ी के तौर पर धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन है।
गावस्कर ने लिया धोनी का ऑटोग्राफ
चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम (Chepauk Stadium) में सीएसके
(CSK)
और केकेआर (KKR) के बीच मैच खेला गया। इस मैच को केकेआर ने जीत लिया। लेकिन मैच के बाद एक ऐसा क्षण आया, जब हर क्रिकेट फैंस हैरान रह गए।
दरअसल मैच खत्म होने के बाद एमएसडी अपनी टीम के साथ मैदान के चक्कर लगा रहे थे, सभी लीजेंड बल्लेबाज सुनील गावस्कर उनके पास पहुंचे और उनके ऑटोग्राफ मांग लिया। पहले तो धोनी ने गावस्कर को गला लगाया और फिर उनके टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इस क्षण का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है। हर कोई दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर की तारीफ कर रहा है।
जब धोनी (Dhoni) समेत पूरी सीएसके की टीम मैदान के चक्कर लगा रही थी, उस समय धोनी के हाथ में एक रैकेट था। धोनी कुछ टेनिस बॉल फैंस की तरफ फेंकते हैं। इस दौरान धोनी ने टी-शर्ट भी फैंस की तरफ फेंका। ये काम पूरी टीम ने किया। सीएसके का हर खिलाड़ी इस क्षण को ऐतिहासिक बना रहा था । कई खिलाड़ियों ने फैंस की तरफ टी-शर्ट उछाला। इस दौरान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) एक पोस्टर लेकर चल रहे थे, जिस पर फैंस के लिए खास संदेश लिखा था। मैच के बाद कैमरामैन, ग्राउंडस्टाफ और पुलिसवालों ने भी धोनी का ऑटोग्राफ लिया। धोनी ने फैंस के साथ सेल्फी ली। इस दौरान पूरे स्टेडियम में सिर्फ धोनी-धोनी के नारे सुनाई दे रहे थे। माना जा रहा है कि एक खिलाड़ी के तौर पर एमएस धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन है ।
Editorial

Editorial

Next Story