Pratahkal - Sarsamachar - Chhardham Yatra

बोहेड़ा : बोहेड़ा जियाखेड़ी आदि गांवों के लोगों का एक यात्री दल उत्तराखंड की यात्रा (Trip to uttarakhand) के लिए रविवार को बोहेड़ा से रवाना हुआ । गोपाल आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया। सभी यात्रियों ने स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। प्रबंधक सत्यनारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइस दिन की इस यात्रा में भक्तलोग केदारनाथ, बद्रीनाथ व वैष्णोदेवी के साथ अन्य दर्शन भी करेंगे। उप प्रधान रामचंद्र जोशी, प्रगतिशील किसान वेणीराम शर्मा, वल्लभनगर कांग्रेस ब्लॉक महासचिव काशीराम पुष्करणा प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शर्मा व कंपाउंडर राजकुमार पुष्करणा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Next Story