Pratahkal - Main News- Tokyo Paralympic Winner
नई दिल्ली : टोक्यो पैरालंपिक विजेता (Tokyo Paralympic Winner) प्रमोद भगत (Pramod Bhagat) ने रविवार को थाईलैंड (Thailand) पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट (Badminton tournament) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक (Gold medal) जीत लिए । प्रमोद ने इंग्लैंड के डेनियल बेथहेल को हराकर पुरुषों के एकल एसएल3 स्पर्धा में स्वर्ण अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने सुकांत कदम (Sukant Kadam) के साथ पुरुषों के युगल में एसएल3 - एसएल 4 स्पर्धा में पीला तमगा जीता। आईएएस अधिकारी (IAS officer) सुहास एलवाई ने एसएल4 स्पर्धा के फाइनल में हमवतन सुकांत को तीन गेमों तक चले मुकाबले में 21-14, 17-21, 21-11 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। एसएल3 एकल के फाइनल में, प्रमोद ने पहला गेम 21-18 से जीता, लेकिन इसके बाद डेनियल ने चोट के कारण मुकाबला बीच में ही छोड़ने का फैसला किया और भारतीय खिलाड़ी (Indian players) ने फाइनल मैच अपने नाम किया। युगल के फाइनल में, प्रमोद और सुकांत ने नितेश कुमार और तरुण की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 18-21, 21-14, 21-19 से हराया। वहीं, महिला एकल में नित्य सिवान और थुलासिमथी मुरुगसेन ने एसएच6 और एसयू5 स्पर्धा में रजत पदक हासिल किए।
Editorial

Editorial

Next Story