Pratahkal - Main News- S Jaishankar
नई दिल्ली : भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar), जो अपनी पहली स्वीडन (Sweden) यात्रा पर हैं, ने रविवार को जब उन्होंने नॉर्डिक देश की राजधानी (Capital) स्टॉकहोम में भारतीय प्रवासियों के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए एक लोकप्रिय हिंदी मुहावरे का इस्तेमाल किया तो वहां मौजूद भारतीय समुदाय ठहाका लगाने लगा और तालियों से हॉल गूंज उठा। जयशंकर ने कहा, मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोग हिंदी समझते हैं लेकिन आप जानते हैं कि हिन्दी में एक शब्द है, आपके मुंह में घी- शक्कर (Ghee-sugar in the mouth), जयशंकर के इतना कहते ही वहां मौजूद भारतीय समुदाय आह्लादित हो उठा। दर्शक देर तक हंसते रहे और ताली जाते रहे। इसी बीच विदेश मंत्री ने कहा कि आप जो कह रहे हैं, आशा है कि यह सच हो। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि विदेश मंत्री
(Foreign Minister)
ने किस संदर्भ में ये बातें कहीं । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्वीडन में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की और यूरोपीय संघ (ईयू) एवं हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच (ईआईपीएमएफ) के लिए स्टॉकहोम की अपनी यात्रा के दौरान भारत में जारी बदलावों को रेखांकित किया । जयशंकर यूरोपीय संघ हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच (ईआईपीएमएफ) में शामिल होने के लिए स्वीडन के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
विदेश मंत्री ने रविवार शाम को ट्वीट किया, स्वीडन में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करके खुशी हुई। हम अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, ऐसे में मैंने उन्हें हमारे द्विपक्षीय संबंधों की दिशा में हुई प्रगति से अवगत कराया ।
Editorial

Editorial

Next Story