Pratahkal - Live - Udaipur - Main News -  Crime
उदयपुर : जिले की माण्डवा थाना पुलिस (Police) पर हमला कर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग व पथराव कर घायल कर थानाधिकारी के हाथ से सरकारी रिवाल्वर व एक कांस्टेबल के हाथ से एसएलआर छीनकर ले जाने के वाले कुख्यात अपराधी रणिया (Rania) व उसके पुत्र खातरू के अवैध | रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना रख मकान को सोमवार को पुलिस ने ध्वस्त करने की कार्यवाही की । आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।
जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल की शाम को माण्डवा थानाधिकारी उत्तमसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर रणिया पुत्र देवा, हिस्ट्रीशीटर झाला पुत्र रणिया को पकड़ने के लिए कूकावास गांव गई थी। जहां पर पुलिस टीम को देखकर रणिया और उसके गिरोह ने पुलिस को | घेरकर फायरिंग की और पथराव कर घायल कर दिया। आरोपियों
(Accused)
ने पुलिस पर पिस्टल, टोपीदार बंदूक, चाकू, लाठियों एवं पत्थरों से हमला कर थानाधिकारी उत्तम सिंह के हाथ से सरकारी रिवाल्वर व एक कांस्टेबल के हाथ से एसएलआर (SLR) छीनकर ले गए थे। साथ ही पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमला व मारपीट करने वाले रणिया एवं उसके पुत्र झाला उर्फ जालम चंद एवं खातरू एवं उनके साथी होमा, मुकेश, सरवण ईश्वर तथा रणिया की पत्नी काली एवं खातरु की पत्नी काली सहित करीब 30-35 लोग थे । इस मामले में पुलिस टीम ने अब तक रणिया गैंग के 5 बदमाशों को पकड़ा जा चुका है, जिसमे श्रवण पुत्र समाराम बुम्बडिया निवासी खारा कुपिया, मुकेश उर्फ टीटा पुत्र मिनिया निवासी आडावेला, करमा पुत्र नानिया निवासी आडावेला, अर्जुनलाल पुत्र गलका निवासी बाखेल को गिरफ्तार किया व साथी एक नाबालिक को डिटेन किया जा चुका है।
मामले में पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने जिले में हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही तथा इन बदमाशों की अवैध प्रोपर्टी (Illegal property) व अतिक्रमण (Encroachment) ध्वस्त करने दिशा निर्देश दिए। इसी को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में मांडवा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर हथियार लूट लेने वाली रणिया गैंग के अवैध अतिक्रमण कर सरकारी जमीन पर बनाये मकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत उपखण्ड अधिकारी कोटड़ा बिनु देवल, डिप्टी राजेश कुमार कसाणा, कोटड़ा तहसीलदार मंगलाराम, कोटड़ा थानाधिकारी रामसिंह, माण्डवा थानाधिकारी अशोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा राजस्व व प्रशासन टीम द्वारा कुख्यात अपराधी हिस्ट्रीशीटर रणिया व उसके पुत्र हिस्ट्रीशीटर खातरू द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए मकान को को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार रणिया ने गांव छापरला मे आराजी नं 397 सरकारी भूमी मे अवैध रूप से मकान बना रखा था । राजस्व विभाग द्वारा कि गयी जांच मे यह मकान पूर्ण तया अवैध है, जिस पर इस मकान को गिराया गया।
ये है रणिया का आपराधिक रिकार्ड
आरोपी रणिया के खिलाफ 54 आपराधिक प्रकरण एवं उसके पुत्र खातरू के खिलाफ 10 प्रकरण तथा उसके छोटे पुत्र जालमचंद उर्फ जाला के खिलाफ 9 प्रकरण दर्ज है। इनके खिलाफ मारपीट, धमकाना, लुट, चोरी, जानलेवा हमला, नकबजनी, बलवा, हत्या, बलात्कार, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, डकेती, आर्म्स एक्ट व आबकारी एक्ट के मामले दर्ज है, जिनमें से कईयों में चालान भी हो चुका है।

Editorial

Editorial

Next Story