✕
शहर में अपराध रोकने पुलिस की नई पहल
By EditorialPublished on
शहर में अपराध कर भाग जाने वाले बदमाशों की अब खैर नहीं। पुलिस (Police) के कैमरे की नजर अब हर पल बदमाशों पर रहेगी। दरअसल जोधपुर (Jodhpur) के सरदारपुरा थाना पुलिस ने पहल करते हुए स्थानीय भामाशाह के सहयोग से थाना क्षेत्र में 30 जनों पर हाई क्वालिटी के कैमरे लगवाए हैं।

x
जोधपुर : शहर में अपराध कर भाग जाने वाले बदमाशों की अब खैर नहीं। पुलिस (Police) के कैमरे की नजर अब हर पल बदमाशों पर रहेगी। दरअसल जोधपुर (Jodhpur) के सरदारपुरा थाना पुलिस ने पहल करते हुए स्थानीय भामाशाह के सहयोग से थाना क्षेत्र में 30 जनों पर हाई क्वालिटी के कैमरे लगवाए हैं।
इन कैमरा को अभय कमांड सेंटर से भी जोड़ा जाएगा। इनकी मॉनिटरिंग थाने से भी की जाएगी। सोमवार को इसका लोकार्पण (Launch) पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़, डीसीपी गौरव यादव, एडीसीपी हरफूल सिंह, एसीपी चक्रवर्ती सिंह सहित अधिकारियों ने किया। पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने कहा इससे बाजार में आपराधिक घटनाओं को रोकने और वारदात का खुलासा करने ने मदद मिलेगी। कई बार वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज के अभाव में अपराधियों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कैमरे लगने से वारदात का खुलासा होने में आसानी रहेगी व अपराधियों में भी भय रहेगा। डीसीपी गौरव यादव ने बताया कई बार आपराधिक घटनाओं में गवाही या अन्य कारणों के चलते भी सीसीटीवी फुटेज देने से लोग आनाकानी करते हैं। यह कैमरा लगने से अब पूरा सरदारपुरा थाना क्षेत्र के लगभग जगहों पर पुलिस की सीधी नजर थाने से रहेगी। यदि अपराधी अपराध की कोशिश करेगा तो पुलिस उस पर तुरंत कार्रवाई कर सकेगी।
एसीपी चक्रवर्ती सिंह ने बताया स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से यहां 30 कैमरे लगवाए गए हैं। इनमे नेहरू पार्क, हेमू सर्किल, रोटरी चौराहा रोड पर कैमरे लगाए गए हैं। इसकी मॉनिटरिंग थाने से ही की जाएगी। इसके लिए यहां पर 3 बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इसमें लगभग 14 लाख 50 हजार की लागत आई। कई ऐसी जगह थी जहां पर सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera) नहीं होने की वजह से वारदात का खुलासा करने में काफी परेशानियां आती थी।
थाना अधिकारी सोमकरण ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पूर्व में हुई लूट की वारदातों को देखते हुए सरदारपुरा थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता थी। ऐसे में व्यापारियों के साथ तालमेल बिठाते हुए भामाशाह के सहयोग से यहां पर कैमरे लगाए गए हैं। इससे निश्चित ही अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। इस दौरान बासनी थाना अधिकारी पाना चौधरी, शास्त्री नगर थाना अधिकारी जोगेंद्र सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
