Pratahkal - Jodhpur - News - Son went missing five and a half years ago
जोधपुर : एक परिवार का बेटा साढ़े 5 साल से गायब है। परिवार के लोग पुलिस (Police) और प्रशासन के चक्कर काटकर थक चुके हैं। अपहरण (Abduction) का आरोप (Blame) लगाया है, मगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं। सोमवार को परिवार के साथ सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और 10 दिन की अंतिम चेतावनी दी है। इसके बाद जयपुर में विधानसभा के बाहर पड़ाव डालेंगे। केतन बंजारा जो कि जोधपुर (Jodhpur) शहर में ही 12वीं रोड स्थित बंजारा मोहल्ले में रहते हैं, ने बताया कि उनका बेटा नरेश 25 नवंबर 2017 को गायब हुआ । इससे पहले उसकी सगाई तय कर दी गई थी। बेटे के गायब होने के बाद उन्होंने पुलिस थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक गुहार लगाई। अपहरण का आरोप लगाया और नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस फाइलों में इस मामले को आगे नहीं बढ़ा पाई। जोधपुर में साढ़े 5 साल पहले गायब हुए नरेश के माता पिता और परिवार के लोग अब तक प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं।
1 महीने धरना दिया फिर भी आश्वासन :
पीड़ित परिवार और समाज के लोगों ने 8 महीने पहले 30 दिन तक लगातार कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया था। तब पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनका मामला सीआईडी सीबी में भेज दिया गया है और 3 महीने में परिणाम आ जाएगा ।
माता-पिता अवसाद में आए :
केतन और उनकी पत्नी अपने बेटे के लिए मुख्यमंत्री तक की चौखट पर गए हैं। लेकिन न तो उनका गायब बेटा मिल रहा है और न ही उनकी दी हुई नामजद रिपोर्ट पर पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई कर रही है। अब दोनों माता-पिता अवसाद में आ गए हैं और अंतिम रूप से जयपुर में विधानसभा के बाहर धरना देने का ऐलान कर चुके हैं।
Editorial

Editorial

Next Story