Pratahkal-Mumbai-Maharashtra-One station one product outlet at railway station
प्रातःकाल संवाददाता मुंबई | रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' (One Station One Product ) योजना शुरू की थी। योजना मार्च 2022 में शुरू की गई और अब तक महाराष्ट्र (Maharashtra) में 69 रेलवे स्टेशनों को 72 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट आउटलेट के साथ कवर किया गया है । इस योजना के तहत स्वदेशी जनजातियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां, स्थानीय बुनकरों द्वारा हथकरघा, विश्व प्रसिद्ध लकड़ी की नक्काशी जैसे हस्तशिल्प, कपड़े पर चिकनकारी और जरी-जरदोजी का काम या खाद्य उत्पाद शामिल हैं। महाराष्ट्र में योजना के तहत अहमदनगर में केला, अंगूर, पापड़, अचार, बडनेरा में सांबरवड़ी, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई
(CSMT Mumbai)
में चमड़े के उत्पाद, चिंचवड़ में अगरबत्ती, धूप, साबुन, फिनाइल, चर्चगेट पर चमड़े के उत्पाद शामिल हैं। गोरेगांव में खादी उत्पाद, इगतपुरी में मौसमी फल और खाद्य उत्पाद, कोल्हापुर में हस्तनिर्मित कोल्हापुरी चप्पल, कणकवली और कुडाल में लकड़ी के खिलौने, लोनावला में चिक्की और फज उत्पाद, नासिक रोड पर पैठनी साड़ी, भगवान विठ्ठल की मूर्तियाँ, पंढरपुर में कुमकुम, अगरबत्ती और अन्य पूजा सामग्री, नागपुर में बांस के उत्पाद, परेल में कपड़ा और हथकरघा, पिंपरी में हस्तनिर्मित पर्स बैग, सतारा में कंडी पेड़ा, शेगाँव में पापड़, सोलापुरी बेडशीट और सोलापुर में तौलिये, वापी और बोरीवली में वारली कला और शिल्प, वसई रोड और नालासोपारा आदि में सॉफ्ट टॉयज आदि उपलब्ध रहते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story