✕
जूलर ने की ग्राहकों से ठगी
By EditorialPublished on
बोईसर (Boisar) इलाके में एक जूलर ने ऐन शादी-ब्याह के सीजन में अपने ग्राहकों से ठगी (Cheating) को अंजाम दिया है। ग्राहकों ने बड़े ही विश्वास से जूलर को शादी-ब्याह के आयोजन के मद्देनजर स्वर्णाभूषण बनाने के लिये दिये थे। बोईसर पुलिस (Police) ने आरोपी जूलर (Accused Jeweller) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

x

बोईसर । बोईसर (Boisar) इलाके में एक जूलर ने ऐन शादी-ब्याह के सीजन में अपने ग्राहकों से ठगी (Cheating) को अंजाम दिया है। ग्राहकों ने बड़े ही विश्वास से जूलर को शादी-ब्याह के आयोजन के मद्देनजर स्वर्णाभूषण बनाने के लिये दिये थे। बोईसर पुलिस (Police) ने आरोपी जूलर (Accused Jeweller) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि ठगी के इस पूरे मामले ने कई ग्राहकों को गहरी चिंता में धकेल दिया है।
बोईसर शहर में एसटी बस स्टैण्ड के पास पिंकल ज्वेलर्स (Pinkal Jewelers) के मालिक ललित सोनी 8 मार्च को अपनी दुकान बंद कर परिवार सहित अचानक गायब हो गये। घर और दुकान पर जब दो-तीन दिनों तक ताला लटका मिला तो कई ग्राहकों की चिंता बढ़ने लगी। जूलर और उनके परिवार का जब कुछ पता नहीं चला और कोई संपर्क नहीं हुआ तो वर्षा वसंत पाटील, सुभाष वामन गवली, कल्पेश विलास गवली, वनश्री विकास घरत और संगम सेवक सासे आदि ग्राहकों की ओर से बोईसर पुलिस में जूलर ललित सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। हालांकि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जूलर सोनी को बुलाकर उनका बयान दर्ज भी किया है। जूलर ने अपने बयान में माना है कि उसने ग्राहकों से स्वर्णाभूषण और एडवांस रकम लेकर उनके साथ ठगी की है। साथ ही जूलर ने जल्द ही सारे ग्राहकों के पैसे लौटाने की बात कबूल की है। इस पूरे वाकये को अब दो महीने बीतने के बाद आखिरकार पिंकल ज्वेलर्स ने रकम लौटाने में अपनी असमर्थता दर्शाई है जिसके बाद पुलिस ने जूलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
