✕
अणुव्रत समिति की कार्यकारिणी मीटिंग सम्पन्न
By EditorialPublished on
अणुव्रत समिति (Anuvrat Samiti) मुम्बई (Mumbai) की कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन तेरापंथ भवन चेंबूर (Terapanth Bhavan Chembur) में किया गया। अणुव्रत गीत का संगान पवन परमार एवं टीम ने किया।

x

मुंबई । अणुव्रत समिति (Anuvrat Samiti) मुम्बई (Mumbai) की कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन तेरापंथ भवन चेंबूर (Terapanth Bhavan Chembur) में किया गया। अणुव्रत गीत का संगान पवन परमार एवं टीम ने किया।
अणुव्रत आचार संहिता का संकल्प अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ने करवाया। गत मीटिंग का वाचन प्रियंका सिंघवी व वार्षिक प्रतिवेदन मंत्री वनिता बाफना ने प्रस्तुत किया जिसकी पुष्टि सदन ने की। कोषाध्यक्ष लतिका डागलिया ने आय व्यय का ब्यौरा दिया, जिसे सदन ने पारित किया। अध्यक्ष कंचन सोनी ने वार्षिक साधारण सभा 8 जून को आयोजित करने की घोषणा की। अध्यक्षीय चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी नरेंद्र तातेड एवं सह चुनाव अधिकारी विमल सोनी को नियुक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष रमेश चौधरी एवं उपाध्यक्ष विजय संचेती ने आगामी योजनाओं पर विचार रखे। महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका ने अणुव्रत वाहिनी मुंबई प्रभारी बसंत कुमठ को नियुक्त किया। किड़जोन संयोजिका सुमन चपलोत ने "कलाकृति- स्वागत अणुव्रत अनुशास्ता का" की जानकारी दी। बैनर का अनावरण साध्वी काव्यलता के सानिध्य में हुआ। एक शाम अणुव्रत के नाम कार्यक्रम हेतु संगठन मंत्री मनोहर कच्छारा को संयोजक नियुक्त किया। आभार ज्ञापन मुकेश मादरेचा ने किया। अंजू कोठारी, सुरेश बापना, सुरेश मेहता, चेतन कोठारी, ख्याली कोठारी, सुशील हिरण, सुनील मेहता, दिलीप कोठारी, महावीर सोनी, प्रवीण डागलिया, ललित लोढ़ा, मधु सियाल, विमला कोठारी, सरोज सिंघवी, मंजू संचेती, आशा सोनी, प्रमिला डांगी, दिव्या कोठारी की उपस्थिति रही।
Next Story
Related News
X

