✕
मालिक की कार लेकर ड्राइवर फरार
By EditorialPublished on
दहिसर (Dahisar) पूर्व में एक ड्राइवर अपने मालिक की कार लेकर फरार (Driver Absconded) हो गया। पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी (Accused) की तलाश की जा रही है।

x

मुंबई । दहिसर (Dahisar) पूर्व में एक ड्राइवर अपने मालिक की कार लेकर फरार (Driver Absconded) हो गया। पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी (Accused) की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दहिसर पूर्व में साहिर फैमिली रेस्टोरेंट के पास इमिटेशन जूलरी कारोबारी मुकेश चौधरी 14 मई को तड़के करीब 4 बजे के करीब अपनी कार से लघुशंका के लिये उतरे थे। ठीक उसी वक्त उनका ड्राइवर मुकेश यादव कार लेकर फरार हो गया। कार में चौधरी ने एक दुकान के सौदे के 3 लाख रुपये भी रखे हुये थे। चौधरी ने कार और पैसे लेकर फरार हुये यादव से मोबाइल पर संपर्क की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद चौधरी ने उसके भाई वजाराम को इसकी जानकारी दी। दोनों ने कार की काफी तलाश की लेकिन कार और यादव का कोई पता नहीं चला। हारकर दोनों ने दहिसर पुलिस स्टेशन जाकर यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यादव मूल रुप से गुजरात का रहनेवाला है। पुलिस अब मुकेश यादव की तलाश कर रही है।
Next Story
Related News
X

