Pratahkal-Gaon-Dehat-Udaipur-youth Attacked With Knife
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक होटल में इवेंट का का काम करने गए एक युवक पर एक युवक ने चाकू से हमला (Attacked With Knife) कर घायल कर दिया। पुलिस (Police) के अनुसार दिनेश पुत्र औंकारलाल भारती निवासी गुलशन नगर रामपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पुत्र आयुष भारती, अपने साथी सूरजपुरी व अचिंत पालीवाल के साथ बड़ी में स्थित ताज विला रिसोर्ट में इवेंट का काम करने गए थे, जहां पर देर रात्रि पार्टी चली। तड़के करीब 3 बजे वह खाना खा रहा था। इस दौरान कुलदीप मुंदलिया भी अपने मित्रों के साथ पास में बैठा था, जिसने उसके पुत्र के साथ झगड़ा किया और पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसका पुत्र घायल हो गया, जिसे साथी चिकित्सालय लेकर गए, जो आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story