BJP

उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) सांसद अर्जुनलाल मीणा (MP Arjunlal Meena) ने रविवार को मंच से असम के राज्यपाल कटारिया (Governor Kataria) को कह दिया कि आपके जाने से हम अनाथ हो गए और भाजपा (BJP) संगठित नहीं रही। हर नेता अपनी-अपनी अलग बात कर रहा है। सांसद ने बड़ी बात यह कह दी कि आपके जाने के बाद अब लगता नहीं कि यहां से भाजपा जीत पाए। साथ ही सांसद (Member of parliament) ने स्पष्ट रूप से कहा कि कटारिया उदयपुर में रहने के दौरान कोर कमेटी को बुलाए और सभी को डांट लगाकर अनुशासन में रहने के लिए समझाकर जाए ।
नगर निगम की ओर से रविवार को पिछोला- गोवर्धनसागर लिंक नहर के काम का भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया। इसको लेकर गोवर्धनसागर में ही एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में आए उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने उदयपुर शहर में चल रहे नेताओं के बीच चल रहे विवाद जो अब खुलकर सामने आ रहा है उसको लेकर अपनी पीड़ा बयान कर दी। सांसद ने कटारिया के उदयपुर में रहने के दौरान कई विकास कामों को गिनाया।
आखिर में कटारिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके जाने के बाद माना अनाथ हो गए है। हर आदमी (नेता) अपनी-अपनी अलग-अलग बात कर रहा है। अब संगठित होकर कोई काम नहीं कर पा रहा है। सांसद मीणा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की जनआक्रोश रैली के दौरान यह खुलकर सामने आ गया। पहले कभी जिलाध्यक्ष परेशान नहीं होते थे, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष जोशी की जना आक्रोश रैली के दौरान दोनों ही जिलाध्यक्ष बहुत परेशान हो गए। मीणा ने कटारिया से कहा कि जब तक आप उदयपुर में थे तब तक मुझे कोई नहीं पूछता था और आपके जाने के बाद दोनों जिलाध्यक्षों ने आक्राश रैली में खाने की और बसों को लेकर कहा कि आपकों व्यवस्था देखनी पड़ेगी। सांसद मीणा ने कहा कि आप छः दिन तक उदयपुर में हैं और एक दिन समय निकालकर कोर कमेटी के सभी सदस्यों की बैठक ले और सभी को डांट लगाकर समझाकर जाए कि हम सभी संगठित रहें। इसके बाद सांसद ने कहा कि आपके जाने के बाद और जिस तरह से यह घटनाक्रम चल रहा है उससे नहीं लगता कि यहां भाजपा आएगी। इसके बाद सांसद अर्जुनलाल मीणा ने कहा कि अब मेरी भी तबीयत खराब रहती है और मैं झाडोल, कोटड़ा नहीं जा सकता हूँ ।
आखिर में सांसद अर्जुनलाल मीणा ने मंच से ही कहा कि लगता है कि वे ज्यादा बोल गए, पर जो पीड़ा थी मैं उसे बताना चाहता था और सोरी कहते हुए अपने स्थान पर जाकर बैठ गए। इधर सांसद अर्जुनलाल मीणा के इस भाषण के बाद से ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में चर्चा शुरू हो गई कि आखिरकार ऐसी क्या बात हो गई, जिसका लेकर सांसद ने खुलकर सार्वजनिक मंच से यह बात कही। हाल में भाजपा की बैठक में आपस में भिड़े भाजपाईयों को लेकर शहर में पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है और उपर से सांसद ने कटारिया के सामने सारी स्थित रख दी।
केन्द्र द्वारा रोके गए फंड को भी बताय
सांसद अर्जुनलाल मीणा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांसदों के रोके गए फंड को लेकर भी पीड़ा जताई और कहा कि सरकार एमपी फंड नहीं दे रही है, जिससे मार पड़ रही है। जैसे ही सरकार फंड जारी करेगी तो मैं उदयपुर शहर का सारा पैसा नगर निगम को दे दूंगा।
Editorial

Editorial

Next Story