Accident
चित्तौड़गढ़ : चंदेरिया थाना क्षेत्र के नारेला गांव के पास देवगढ़ से चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग (Fire) को देखते ही ड्राइवर (Driver) डर गया और हड़बड़ी में कार पुलिया से टकरा कर पलटी खा गई एक्सीडेंट देखते ही लोग मदद को आए और कार को सीधा किया। कार में सवार चार बच्चों, तीन महिलाओं सहित 11 जनों को आसपास के लोगों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला। सभी को जिला हॉस्पिटल (Hospital) में एडमिट करवाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चंदेरिया पुलिस (Chanderiya Police) को सूचना दी। पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची। चित्तौड़गढ़ से दो फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाई लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर राख हो गई। देवगढ़, राजसमंद निवासी कमलेश (28) पुत्र सोहन प्रजापत ने बताया कि पूरे परिवार ने चित्तौड़गढ़ घूमने और श्री सांवलिया दर्शन का प्लान किया था। सभी कार से देवगढ़ से चित्तौड़गढ़ आ रहे थे । इसी दौरान नारेला पहुंचते ही कार की इंजन में अचानक आग लग गई। जिससे गाड़ी चला रहे कमलेश घबरा गया और घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सिलेक्टर दबा दिया। इससे कार अनबैलेंस होकर एक पुलिया से जा टकराई और उसके बाद दो बार पलटी खा कर कार उल्टी हो गई ।
लोगों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला सबको
एक्सीडेंट (Accident) देखते ही आसपास के लोगों ने देखते ही मौके पर दौड़ आए। लोगों ने कार को सीधा कर कांच तोड़कर सभी को बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी और चंदेरिया पुलिस को भी दी। मौके पर दो फायर ब्रिगेड चित्तौड़गढ़ से पहुंची और आग पर काबू पाया। वही पुलिस भी पहले मौके पर पहुंची और घायलों को शांतिलाल (25) पुत्र कालू लाल प्रजापत, अनछी बाई (24) पत्नी कमलेश प्रजापत, दिनेश (30) पुत्र सोहन प्रजापत, लक्ष्मी बाई (50) पत्नी सोहन प्रजापत, सुमन (20) पत्नी सोनू प्रजापत, भासिका (3.5) पुत्री कमलेश प्रजापत, शिवांश (5.5) पुत्र कमलेश प्रजापत, लोकेश (7) पुत्र दिनेश प्रजापत, कोमल (12) पुत्री दिनेश प्रजापत को लेकर चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल पहुंची। जहां ड्राइवर को कम चोट लगने से उसकी प्राथमिक जांच की गई और अन्य 10 जनों को एडमिट करवाया।

Next Story