✕
राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की
By EditorialPublished on
राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के सपत्नीक राजस्थान प्रवास पर पहुंचने पर रविवार को सांगानेर एयरपोर्ट (Sanganer Airport) पर उनकी भावभीनी अगवानी की। राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ का स्वागत किया।
_202305151727316878.jpg)
जयपुर : राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के सपत्नीक राजस्थान (Rajasthan) प्रवास पर पहुंचने पर रविवार को सांगानेर एयरपोर्ट (Sanganer Airport) पर उनकी भावभीनी अगवानी की। राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ का स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अपनी एक दिवसीय यात्रा पर राजस्थान पहुंचे। यहां जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर धनखड़ का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की।

Editorial
Next Story
Related News
X


_202305151727316878.jpg.jpg)