PratahkalLive-Maharashtra-Class 10th Results June
मुंबई । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से एक ही दिन दसवीं (10th Results) और बारहवीं के नतीजे घोषित किये हैं। अब महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) के दसवीं और बारहवीं के नतीजों को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता और बेसब्री बढ़ रही है।
स्टेट बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी के मुताबिक, 31 मई से पूर्व बारहवीं के नतीजे और जून (June) के पहले सप्ताह में दसवीं के नतीजे घोषित होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि स्टेट बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 2 से 25 मार्च के बीच और बारहवीं की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी।
बारहवीं की परीक्षा में करीब 14 लाख छात्र तथा दसवीं की परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र शामिल हुये हैं। इस बार राज्य के शिक्षकों ने बारहवीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का बहिष्कार भी किया था जिसके चलते नतीजों में देरी की संभावना प्रकट की जा रही थी। हालांकि अब जैसा कि नतीजे समय पर ही आने की संभावना नजर आ रही है तो ऐसे में साफ है कि इस हड़ताल और बहिष्कार का असर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और नतीजों पर नहीं हुआ है।

Editorial

Editorial

Next Story