Pratahkal Live - Udaipur - Governor Gulabchand Kataria

उदयपुर : असम (Assam) के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Governor Gulabchand Kataria) द्वारा रविवार को 12 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों का शुभारंभ किया गया। नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन (Committee President Tarachand Jain) ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण कार्य आरंभ किया जा रहे है। कटारिया ने यहां भूमि पूजन कर पिछोला से गोवर्धन सागर आने वाली लिंक चैनल को सुधारने का कार्य शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा गोवर्धन सागर, रंग सागर कुम्हारिया तालाब के पेंदे से 1 मीटर ऊपर पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस के लिए गोवर्धन सागर पर एक एवं रंग सागर एवं उमरिया तालाब के मध्य एक पंप हाउस का निर्माण करवाया जाएगा।
पंप हाउस से पाइप की सहायता से इन झीलों में ऑक्सीजन की सप्लाई (Oxygen supply) की जाएगी जिससे झीलों में जलीय घास एवं काई नहीं फैलेगी। साथ ही मछलियों को भी ऑक्सीजन प्राप्त होगी। उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि प्रतिवर्ष वर्षा काल में पिछोला से गोवर्धन सागर लिंक चैनल के माध्यम से पानी भरने के दौरान कई तरह की समस्या होती है। यह चैनल कच्चा होने के कारण हर बार धंस जाता है एवं कचरा भरने के कारण बंद सा हो जाता है । इस समस्या के निराकरण के लिए पिछोला झील से गोवर्धन सागर तक पक्की लिंक चैनल का निर्माण करवाया जा रहा है। यह चैनल नीचे से 10 फीट चौड़ा एवं ऊपरी सतह से 20 फीट चौड़ा होगा ।
चैनल लगभग 14 फीट गहरा होगा और इसकी लंबाई गोवर्धन सागर से पिछोला तक लगभग 600 मीटर है। यह कार्य अगले महीने में संपूर्ण किया जाएगा। निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन ने बताया कि नई पुलिया स्वरूप सागर से पिछोला झील तक सड़क के दोनों तरफ सीमेंट टाइल्स लगाकर पूरे मार्ग को निखारा जाएगा। पर्यटक यहां पर अधिकांश पैदल घूमना पसंद करते हैं। इस कारण स्वरूप सागर से पिछोला झील तक टाइल्स लगाने का काम नगर निगम द्वारा करवाया जा रहा है। इस अवसर पर उदयपुर
(Udaipur)
सांसद अर्जुन लाल मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविंद सिंह टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली, क्षेत्रीय पार्षद महेश त्रिवेदी, निगम अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी, अधिशाषी अभियंता शशिबाला सिंह, सहायक अभियंता सुनील प्रजापत सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्वरूप सागर में लगेंगे 4 फ्लोटिंग फाउंटेन
नगर निगम उदयपुर की तरफ से स्वरूप सागर झील में चार फ्लोटिंग फाउंटेन लगवाए जाएंगे। शहर की झीलों को और अधिक सुंदर के क्रम में नगर निगम द्वारा शहर मध्य स्थित स्वरूप सागर झील में फ्लोटिंग फाउंटेन लगवाने का निर्णय लिया गया है। झील में चार फ्लोटिंग फाउंटेन लगवाए जाएंगे।
Editorial

Editorial

Next Story