✕
फडणवीस और अजीत पवार ने इस कारण बनाई थी सरकार
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) में साल 2019 में राकांपा (NCP) नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रातोंरात सरकार बना ली थी, जिसको लेकर सभी के मन में कई सवाल उठे थे। अब इन सवालों का जवाब महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने दिया है।

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में साल 2019 में राकांपा (NCP) नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रातोंरात सरकार बना ली थी, जिसको लेकर सभी के मन में कई सवाल उठे थे। अब इन सवालों का जवाब महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने दिया है। मंत्री ने आज बताया कि अजित के साथ सरकार बनाने की असली वजह क्या थी।
मंत्री ने किया ये दावा
मंत्री सुधीर ने दावा किया है कि शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को सबक सिखाने के लिए 2019 में ये सरकार बनाई गई थी। भाजपा (BJP) नेता मुनगंटीवार ने एक अखबार को बताया, "उद्धव ठाकरे उस समय जिस तरह की नई राजनीतिक व्यवस्था लेकर आए थे, उस समय ठाकरे को सबक सिखाने के लिए राकांपा के अजित पवार से समर्थन लेना जरूरी था।"
Next Story
Related News
X

