✕
योगी के फॉर्मूले ने बना दी ट्रिपल इंजन सरकार
By EditorialPublished on
नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के नतीजों को देखकर भाजपा (BJP) गदगद है। केंद्र और प्रदेश के बाद अब निकायों में भी भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। या यूं कहें कि भाजपा ने यूपी में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने को लेकर जो ख्वाब संजोया था वह पूरा कर लिया है। निकाय चुनाव में भाजपा को जीत यूं ही नहीं मिली, इसके योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का बड़ा योगदान है।

x

लखनऊ (एजेंसी) । नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के नतीजों को देखकर भाजपा (BJP) गदगद है। केंद्र और प्रदेश के बाद अब निकायों में भी भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। या यूं कहें कि भाजपा ने यूपी में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने को लेकर जो ख्वाब संजोया था वह पूरा कर लिया है। निकाय चुनाव में भाजपा को जीत यूं ही नहीं मिली, इसके योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का बड़ा योगदान है। यह कमाल सीएम योगी के एक फॉर्मूले के चलते हुए है। वहीं यूपी (UP) में दूसरे नंबर की पार्टी रही समाजवादी पार्टी (SP) को तगड़ा झटका लगा है। जानकार बताते हैं कि निकाय चुनाव में सपा को 2022 वाली गलती दोहराना भारी पड़ गया है। सपा की इस गलती का भाजपा ने पूरा फायदा उठाया है।
भाजपा ने जहां एक ओर सपा प्रत्याशियों में सेंधमारी की तो वहीं बसपा (BSP) ने मुस्लिम दांव के जरिए सपा का पूरी तरह से खेल बिगाड़ दिया। पिछली बार नगर पालिका चुनाव में उभरी सपा इस बार वहां भी कुछ हद तक सिमट गई है। नगर निगम में भाजपा को 17 निगमों में से सभी 17 सीटें मिली। नगर पालिका की बात करें तो 199 सीटों में से भाजपा 98, सपा 59, बसपा 19, 7 कांग्रेस और 16 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत ली है। नगर पंचायत की 544 सीटों में 202 पर भाजपा, 171 सीटों पर सपा, 51 पर बसपा, 44 पर कांग्रेस और 74 सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है।
विधानसभा चुनाव में परचम फहराने के बाद भाजपा ने यूपी निकाय चुनाव में भी भगवा लहरा दिया है। निगमों और पालिका में सरकार बनाने के लिए भाजपा कई दिनों से मैदान में थी। भाजपा ने सवर्ण मतदाताओं को साधा। भाजपा की इस जीत में ब्राह्मण, वैश्य, कायस्थ, पंजाबी मतदाताओं की भी अहम भूमिका रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
