PratahkalLive-Udaipur-Kick Boxing
उदयपुर (वि) । राजस्थान किक बॉक्सिंग एसोसिएशन (Rajasthan Kick Boxing Association) के तत्वावधान में उदयपुर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन (Udaipur Kick Boxing Association) की ओर से अब इंडिया खेलेगा किक बॉक्सिंग के तहत चौथी दो दिवसीय राजस्थान स्टेट किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जूडो इनडोर हॉल महाराणा प्रताप खेल गांव चित्रकूट नगर उदयपुर में हुआ। जनरल सेक्रेटरी पंकज चौधरी ने बताया कि पहले दिन 110 मुकाबले हुए। शनिवार को चैंपियनशिप के प्रथम दिन मैच का शुभारंभ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के महंत तन्मय वन महाराज एवं काली कल्याण शक्तिपीठ के अध्यक्ष डॉ हेमंत जोशी ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ देवेंद्र चौहान तकनीकी सलाहकार सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर, डॉ हेमराज चौधरी असिस्टेंट प्रोफेसर विश्वविद्यालय उदयपुर, जुबेर खान पूर्व सदस्य खेल मंत्रालय भारत सरकार, ललित कटारिया मानव संसाधन परिषद प्रशासनिक जिला अध्यक्ष, अमूल दीक्षित एवं कोच वर्धमान सिंह नरूका थे। सभी अतिथियों का जनरल सेक्रेटरी पंकज चौधरी ने स्वागत अभिनंदन किया।
Editorial

Editorial

Next Story