✕
भजनों से महका घाटा वाली माता का दरबार
By EditorialPublished on
। देबारी सुरंग के पास घाटा वाली माता मंदिर में एक शाम घाटा वाली माता के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान मेवाड़ और मारवाड के नामी भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। शाम से शुरू भजन संध्या अलसुबह तक चलती रही। इस दौरान भक्तों पर फूलों की बारिश की गई।

x

उदयपुर । देबारी सुरंग के पास घाटा वाली माता मंदिर में एक शाम घाटा वाली माता के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान मेवाड़ और मारवाड के नामी भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। शाम से शुरू भजन संध्या अलसुबह तक चलती रही। इस दौरान भक्तों पर फूलों की बारिश की गई। शाम साढ़े 8 बजे शुरू हुई भजन संध्या अलसुबह तक चलती रही। साथ ही भजनों के साथ आकर्षण झांकियों ने मन मोह लिया। इस दौरान मोइनुद्दीन मनचला, महेंद्र सिंह राठौड़, गोकुल शर्मा, खेता खान मांगनिया, सोनू सिसोदिया, नीता नायक, कमलेश राव और हेमराज गोयल भजनों की एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर तक बैठे रहने पर मजबूर कर दिया। इस भजन संध्या में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजक पुष्कर डांगी ने बताया कि मंदिर परिसर में भजन संध्या की शुरूआत मातारानी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस मौके पर मातारानी का विधि- विधान से आकर्षक शृंगार धराया गया । कार्यक्रम में सूरजकुंड ध के अवधेशानंद महाराज, दिगंबर संत खुशाल भारती महाराज सहित कई संतो ने शिरकत की। इस दौरान भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।

Editorial
Next Story
Related News
X
