✕
तेंदुलकर ने मुंबई में दर्ज करवाई एफआईआर
By EditorialPublished on
भारत (India) के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करवाई(Sachin Tendulkar lodged FIR) है। उन्होंने उनके नाम, उनके अवाज और उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल करने के लिए शिकायत की है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सचिन तेंदुलकर के नकली आवाज और उनकी तस्वीर इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई । भारत (India) के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करवाई(Sachin Tendulkar lodged FIR) है। उन्होंने उनके नाम, उनके अवाज और उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल करने के लिए शिकायत की है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सचिन तेंदुलकर के नकली आवाज और उनकी तस्वीर इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इसमें काफी ज्यादा अभद्र भाषाओं का इस्तेमाल किया गया है। अब इस मुद्दे पर सचिन तेंदुलकर का पहला रिएक्शन सामने आया है। पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर मीम के रूप में सचिन के आवाज में काफी गलत वीडियो बनाई गई है। जिसके कारण आज अंत में उन्हें एक्शन लेना पड़ा है। सचिन आम तौर पर खुद को कॉन्ट्रोवर्सी के काफी ज्यादा दूर रखते हैं, लेकिन इस बार उनकी छवी को इसके कारण काफी ज्यादा हानि हो रही थी।
- सचिन ने इन धाराओं के तहत लिया एक्शन
मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कंप्लेन दर्ज करवाया है। मुंबई क्राइम ब्रांच सेल ने अग्यात लोगों के खिलाफ आईपीसी की घारा 426, 465 और 500 के तहत कंप्लेन दर्ज किया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि जैसे-जैसे डिजिटल टेक्नोलॉजी बढ़ती हैं और अधिक लोगों को सशक्त बनाती हैं, हमें एक समाज के रूप में एक साथ काम करने की जरूरत हैं, ताकि लोगों तक सही इंफॉर्मेशन और जानकारी पहुंचाई जा सके। हमने देखा है कि सचिन तेंदुलकर की विशेषताओं को गलत तरीके से इंटरनेट पर फैलाया जा रहा है । हमने साइवर सेल विभाग के पास एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उजागर किया है जहां इस तरह के भ्रामक विज्ञापन फैलाए जा रहे हैं।
- महान क्रिकेटर हैं सचिन
सचिन तेंदुलकर भारत के महान क्रिकेटर (Cricketer) हैं। उन्हें इस खेल का भगवान भी माना जाता है। उन्होंने न जाने कितने महान रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसे तोड़ पाना काफी ज्यादा मुश्किल काम है। सचिन को भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में माना जाता है। ऐसे में उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बनाना काफी ज्यादा गलत है। सचिन ने इस मुद्दे पर एक्शन लेकर बहुत सही काम किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
