PratahkalLive-heat-Potter-hot summer
आकोला (प्रातः काल संवाददाता) । क्षेत्र में आग उगलती सूर्य की किरणों से आम जनजीवन खासा परेशान है। शनिवार को गर्मी और तपन ने तपा दिया। सुबह दस बजे से ही तीखी धूप ने आहत किया। तपस और उमस भरे माहौल से आम जनजीवन प्रभावित रहा। गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरूकर दिया वहीं तापमान अधिक होने के कारण लू के थपेड़े और तेज गर्मी के चलते लोग घरों से निकलने में भी कतराने लगे हैं। तेज गर्मी के चलते लोग ने कुम्हार के मोहल्ले मे मिट्टी के बर्तन की बिक्री जोरों पर है। इधर कुम्हारों के मटकों की बिक्री तेज हो गई है। दिन में सड़कें सुनी हो जाती है। जिन लोगों को विवशतावश या कामकाज पर जाना होता है। वे भी पूरी हिफाजत के साथ घर से निकालते हैं। दिनो दिन बढ़ती गर्मी ने जंहा एक तरफ लोगों को परेशान कर रखा है।

Editorial

Editorial

Next Story