PratahkalLive-mumbai-Karnataka-Defeat of PM Modi and Amit Shah-Sanjay Raut

मुंबई । कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान/नतीजे आ गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी परिणामों में कांग्रेस (Congress) को बहुमत मिल गई है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की इस शानदार जीत पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) का बयान आया है। कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस की बड़ी सफलता पर संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की हार है। (Defeat of PM Narendra Modi and Amit Shah) राउत ने कहा, "उन्होंने बजरंग बली को मैदान में उतारा लेकिन उनकी गदा उन पर ही गिर गई।" उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हुआ है, ठीक वैसा ही 2024 के लोकसभा चुनाव में होने जा रहा है।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग बली विवाद
आपको मालूम हो कि बजरंग बली विवाद ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ा मुद्दा बना लिया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में बजरंग दल (Bajrang Dal) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद कांग्रेस को हिंदू (Hindu) संगठनों से एक बड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है, "हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र हैं और बजरंग दल, पीएफआई (PFI) जैसे व्यक्तियों और संगठनों द्वारा इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है, चाहे वे बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों के बीच दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा दे रहे हों।"
  • चुनाव प्रचार रैली में प्रधानमंत्री मोदी का बयान
एक चुनाव प्रचार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था और कहा कि कर्नाटक के लोगों को उन लोगों को दंडित करना चाहिए, जिन्होंने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया था और लोगों से 'जय बजरंगबली' का नारा लगाने का आग्रह किया था जब वे वोट डालने जाए।

Editorial

Editorial

Next Story