PratahkalLive- Khetlaji Restoration Prestige Festival
सिरोही । समीपवर्ती सिंदरथ कस्बे के पास सिरोही कांडला हाईवे पर स्थित पौराणिक खेतलाजी मंदिर में 13 से 17 मई तक आयोजित होने वाले जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रभुसिंह देवड़ा ने बताया कि मंदिर परिसर में भीड़ उमड़ने लग गई। महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुई। यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, एवं रथ शामिल थे। बैंड की धुन पर आराध्य के भजनों को गाते हुए लोग चल रहे थे। सरपंच शिवराज सिंह देवड़ा ने बताया कि यात्रा की शुरुआत सिंदरथ खेतलाजी मंदिर प्रांगण से हुई जो गांव में पंचायत के पास सिधरूप महादेव मंदिर होते हुए वापस प्रतिष्ठा स्थल जाकर समाप्त हुई। प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत महारुद्र यज्ञ के साथ हुई। प्रधान आचार्य मुकेश व्यास के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ स्थापित यज्ञशाला में यज्ञ की शुरुआत की गई। प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन होगा।
Editorial

Editorial

Next Story