PratahkalLive-Maharashtra-Satara-Emergency landing of Eknath Shinde's helicopter
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency landing of Eknath Shinde's helicopter) कराई गई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण उनका हेलीकॉप्टर राजभवन के हेलीपैड पर उतारा गया है। शिंदे के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत (Uday Samant) और मंत्री संदीपान भुमरे (Sandipanrao Bhumre) भी मौजूद थे। ये सभी नेता सतारा (Satara) जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
हेलीकॉप्टर में क्या तकनीकी खराबी आई थी, इसका पता नहीं लग सका है। अधिकारी इसका पता लगाने की बात कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, खबर है कि शिंदे अब सतारा नहीं जा पाए। इस समय पूरे प्रदेश में सीएम एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी शिवसेना को मजबूत करने पर जुटे हुए हैं। इन दिनों महाराष्ट्र में उद्धव गुट औऱ शिवसेना गुट इन दिनों एक-दूसरे पर हमलावर हैं। वहीं, अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया था। सुप्रीम कोर्ट
(Supreme Court)
ने कहा है कि शिंदे गुट सरकार में बने रहे। कोर्ट के इस फैसले के बाद उद्धव गुट के विधायकों की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक संजय शिरसाट (MLA Sanjay Shirsat) ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के समर्थन वाले खेमे के 6 से सास विधायक उनसे लगातार संपर्क में हैं। वह जल्द ही सीएम शिंदे को अपना समर्थन दे देंगे।
पार्टी और सिंबल को लेकर शिंदे गुट और उद्धव गुट में खींचतान जारी
संजय शिरसाट के मुताबिक, कोर्ट ने कहा है कि पार्टी और सिंबल को लेकर इलेक्शन कमिशन जो भी फैसला करेगा, उसे मानना होगा, तो बता देना चाहते हैं कि चुनाव आयोग (Election Commission) ने हमारे हक में फैसला दिया था, इस वजह से असली शिवसेना (Shiv Sena) हम ही हैं। जब उद्धव महाराष्ट्र के सीएम थे, तब शिंदे ने पार्टी से बगावत कर दिया था। इस वजह से महाराष्ट्र में सरकार गिर गई थी. वहीं, पार्टी और सिंबल को लेकर दोनों नेताओं के बीच अब भी खींचतान जारी
Editorial

Editorial

Next Story