PratahkalLive-Jodhpur-Statewide campaign To reduce road accidents

भरतपुर (प्रा.सं.) । प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) को देखते हुए बिना हेलमेट (Helmet) लगाए बाइक (Bike) चलाने वालों के साथ यातायात पुलिस (Police) ने सख्ती बरती तो वाहन चालकों में हड़कंप सा मच गया और वह इधर-उधर भागने लगे ।
पुलिस ने शनिवार को पूरी सख्ती दिखाई और सभी सिफ रिश को नकारते हुए बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। पुलिस ने वाहन चालकों को आगाह किया कि यदि आगे से बिना हेलमेट बाइक चलाई तो वाहनों को भी जब्त कर लिया जाएगा । बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही आरएसी तथा सभी थाना पुलिस के जवान तैनात रहे और जैसे ही कोई बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते हुए आता दिखाई दिया अथवा दो सवारी से अधिक सवारी बाइक पर बैठाकर बाइक को चलाता हुआ कोई दिखाई दिया तो उसे रोककर पहले तो उसके साथ समझाईश की और उसका चालान काटकर हिदायत दी इस दौरान कई लोग तो फोन लगाकर जुगाड़ बैठाने के प्रयास भी करने लगे और कैसे भी करके चालान को नहीं कटने देने के लिए भी गुहार लगाते देखे गए लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी की भी नहीं सुनी और सख्ती के साथ उनका चालान काट दिया ।
एक साथ पूरे जिले भर में की गई कार्रवाई (Action) से वाहन चालकों (Vehicle Driver) में दिन भर हड़कंप सा मचा रहा ।

Editorial

Editorial

Next Story