✕
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी का भव्य स्वागत
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajsthan) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी (CP Joshi) के निम्बाहेड़ा आगमन पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

x

निम्बाहेड़ा | राजस्थान (Rajsthan) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी (CP Joshi) के निम्बाहेड़ा आगमन पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। नगर मण्डल प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि प्रदेशाध्यक्ष जोशी निम्बाहेड़ा भाजपा नगर मण्डल उपाध्यक्ष विमल कोठारी के यहां आयोजित श्री नाकोड़ा भैरव भक्ति में भाग लेने पहुंचे थे। इससे पूर्व भाजपा नगर मण्डल के नेतृत्व में अहिंसा सर्कल पर जोशी का भव्य आतिशबाजी एवं ढोल के साथ स्वागत किया गया। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, भाजपा वरिष्ठ नेता चांदमल सोनी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, जिला उप प्रमुख भूपेंद्र सिंह, बड़ीसादड़ी नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story
Related News
X

