PratahkalLive-Udaipur-Governor Gulab Chand Kataria
उदयपुर । असम (Assam) के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Governor Gulab Chand Kataria) रविवार से छः दिनो के लिए उदयपुर (Udaipur) आ रहे है। इस दौरान वे उदयपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और कई कामों का शिलान्यास करेंगे। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया रविवार सुबह जयपुर से उदयपुर आ रहे है। सुबह 10 बजे माहवीर स्वाध्याय भवन अंबामाता में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां से वे 1 बजे जावर माता मंदिर टीड़ी में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को 4 बजे वे अमृत योजना के द्वितीय फेज के कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। रविवार को रात्रि विश्राम वे उदयपुर में ही करेंगे। 15 मई सोमवार को यहां से नाकोड़ा जी बाड़मेर जाएंगे, वहां पर वे दर्शन करेंगे और वहां से बालोतरा जाएंगे, जहां पर कार्यक्रम में भाग लेकर रात्रि विश्राम नाकोड़ाजी ही करेंगे। 16 मई मंगलवार को कुंतीलाल जैन के घर जाएंगे, वहां से कुंतीलाल जैन के घर पर ही सुंदरसिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में भाग लेंगे। 17 मई बुधवार को वे बांसवाड़ा जाएंगे, जहां पर वे अन्नपूर्णा माताजी मंदिर व त्रिपरा सुंदरी में दर्शन कर वहां पर स्थानीय कार्यक्रमो में भाग लेंगे। इसी दिन शाम को 7 बजे वे जिनदत्त सुरी दादावाड़ी धर्मशाला सूरजपोल में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 18 मई गुरुवार को कटारिया सुबह 10 से 12 बजे तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। शाम को वे भू विज्ञान विभाग के भवन के भूमि पूजन में शामिल होंगे। 5 बजे महाराणा भूपाल चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। रात्रि 8 बजे गोगुन्दा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। 19 मई शुक्रवार शाम को कटारिया उदयपुर से दिल्ली जाएंगे और वहां से वे असम जाएंगे।
Next Story