✕
कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत
By EditorialPublished on
कर्नाटक (Karnataka) विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। 224 सीटों की कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस 113 के जादुई आंकड़े से काफी आगे निकल कर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि रुझानों में दोपहर 12 बजे से पहले ही साफ हो गया था कि कांग्रेस जीत रही है। कांग्रेस को 136 सीटों पर जीत मिली, जो कि पिछली बार के मुकाबले 56 ज्यादा है। वहीं भाजपा तथा जेडीएस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बार भाजपा 65 सीटों पर सिमट गई, उसे 39 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं किंगम

x

बेंगलुरू (एजेंसी)। कर्नाटक (Karnataka) विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। 224 सीटों की कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस 113 के जादुई आंकड़े से काफी आगे निकल कर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि रुझानों में दोपहर 12 बजे से पहले ही साफ हो गया था कि कांग्रेस जीत रही है। कांग्रेस को 136 सीटों पर जीत मिली, जो कि पिछली बार के मुकाबले 56 ज्यादा है। वहीं भाजपा तथा जेडीएस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बार भाजपा 65 सीटों पर सिमट गई, उसे 39 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं किंगमेकर बनने का सपने पाले बैठी जेडीएस (JDS) को भी 18 सीटों को नुकसान हुआ है, 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा अन्य पार्टियों के खाते में 4 सीटें आई है। 2024 लोकसभा चुनाव के पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी का ये प्रदर्शन निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा और विपक्ष में संजीवनी साबित होगा। इस दौरान राज्य में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार जयकारे लगाए। शाम सवा सात बजे बेंगलुरु में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- भाजपा हमें ताना मारती थी कि हम कांग्रेस + मुक्त भारत बनाएंगे। अब यह सच्चाई है कि भाजपा दक्षिण भारत मुक्त हो चुकी है। राज्य की जनता ने फैसला किया और हमें 136 सीटें मिलीं। 36 साल बाद हमारी बड़ी जीत हुई है।
- मुख्यमंत्री बोम्मई के 11 मंत्री जीते, 11 हारे
इस चुनाव में भाजपा (BJP) और कांग्रेस के कई बड़े चेहरों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा था। कांग्रेस के सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, भाजपा के बसवराज बोम्मई प्रमुख फेस थे। ये तीनों चुनाव जीत गए। लेकिन बोम्मई और उनके 11 मंत्री जीते, 11 मंत्री हार गए। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए भी यह बेहद अहम चुनाव था। एकतरफा जीत से पार्टी में उनका कद बढ़ेगा। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 5.19 मिनट पर कांग्रेस को जीत की बधाई दी। समर्थन करने वालों का शुक्रिया किया।
- बोम्मई ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 136 सीटें मिलने के बाद हार की जिम्मेदारी ली। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
- कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
कांग्रेस की बंपर जीत के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के घर कांग्रेस नेताओं के अहम बैठक हुई। इसमें सिद्दारमैया, डीके शिवकुमार, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला सहित कई नेता शामिल हुए। रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी ।

Editorial
Next Story
Related News
X
