✕
रक्तदान शिविर में 202 यूनिट हुआ रक्तदान
By EditorialPublished on
स्व. नरेन्द्र सिंह भाटी की द्वितीय पुण्यतिथि पर शनिवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, ठाकुर शम्भु सिंह भाटी की उपस्थिति में भाटी की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात् चिकित्सालय अधिकारी एवं कर्मचारियों के सहयोग से रक्तदान (Blood Donation) सुचारू
_202305141640315140.jpg)
x
_202305141640315140.jpg)
चित्तौड़गढ़ (प्रात:काल संवाददाता) । स्व. नरेन्द्र सिंह भाटी की द्वितीय पुण्यतिथि पर शनिवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, ठाकुर शम्भु सिंह भाटी की उपस्थिति में भाटी की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात् चिकित्सालय अधिकारी एवं कर्मचारियों के सहयोग से रक्तदान (Blood Donation) सुचारू रूप से शुरू किया गया। रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए 202 यूनिट रक्तदान हुआ। प्रधान देवेंद्र कंवर सरपंच रणजीत सिंह भाटी, हर्षवर्द्धन सिंह रूद, प्रवीण सिंह राठौड़, ऋतुराज सिंह, मुकेश गुर्जर, बलवीर सिंह बाबरा, गंगा सिंह साजियाली, जोगेंद्र सिंह राणावत, विक्रम सिंह झालरा, शक्ति सिंह मुरलिया, निर्मला कंवर राठौड़, तेजपाल सिंह शक्तावत, गोवर्धन सिंह भाटी, गजराज सिंह, सत्यवीर सिंह, राजेंद्रसिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद सिसोदिया, प्रमोद तंवर, गोविंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह अमराणा, भूपेंद्र सिंह, दुर्गा सिंह, धर्मेंद्र जैन, युवराज सिंह भाटी, राजेन्द्र सिंह भाटी, भूपेंद्र सिंह भाटी उपस्थित रहे। सभी रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए।

Editorial
Next Story
Related News
X
