Youth Congress
उदयपुर : कुछ समय पूर्व हुए युवा कांग्रेस (Youth Congress) के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए, जिसमें उदयपुर (Udaipur) शहर से हर्षवर्धन सिंह (Harshvardhan Singh) और देहात से रौनक गर्ग चुनाव जीत गए। देहात से रौनक गर्ग ने पूर्व सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा के भतीजे को 8 हजार से अधिक वोटो से हराया है।
जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व युवा कांग्रेस के चुनाव हुए, जिसमें कई कांग्रेस के युवाओं ने अपने भाग्य को आजमाते हुए मैदान में खड़े हुए और चुनाव लड़ा। इस चुनाव में युवाओं ने भी जमकर मतदान किया। कई माह बाद इस चुनाव का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें उदयपुर (Udaipur) शहर से हर्षवर्धन सिंह केलावत जीते, केलावत को 3457 वोट मिले। इसी तरह उदयपुर देहात से रौनक गर्ग जीते। रौनक को 16692 वोट मिले और इनके नजदीकी नीतेश कुमार मीणा रहे, जिन्हें 8192 वोट मिले। नीतेश कुमार मीणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदयपुर के पूर्व सांसद व सीडब्ल्यूसी मेम्बर रघुवीर सिंह मीणा के भतीजे है। चुनाव (Election) परिणाम की घोषणा के बाद कांग्रेस के युवाओं में उत्साह का माहौल बन गया और कांग्रेस के युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान राज सिंह झाला, मेकश खान, अभिमन्यु सिंह झाला, संदीप चौधरी सहित कई युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।
Next Story