PratahkalLive -Sanjay Raut -Patra Chawl Scam

प्रातःकाल संवाददाता मुम्बई । विशेष पीएमएलए अदालत (PMLA Court) ने उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को राजनयिक पासपोर्ट का नवीनीकरण करने की अनुमति दे दी। संजय राउत ने विशेष पीएमएलए अदालत में एक आवेदन दायर कर अपने राजनयिक पासपोर्ट के नवीनीकरण की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। गोरेगांव के पत्रा चाल घोटाला (Patra Chawl Scam) मामले में शिवसेना के उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के सांसद संजय राउत बीते बुधवार को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश हुए थे। उस दौरान उन्होंने अदालत में अपने और अपनी पत्नी के पासपोर्ट नवीनीकरण करने के लिए अर्जी दी । दरअसल, उनके पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो गई है। संजय राउत 10 मई को न्यायाधीश आरएन रोकड़े के समक्ष पेश हुए थे ।
कोर्ट ने ईडी से मांगा था जवाब
संजय राउत की इस अर्जी पर कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा था। राउत के वकील ने अदालत में अर्जी कर राउत और उनकी पत्नी के पासपोर्ट के नवीनीकरण करने की अनुमति मांगी। वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल सांसद हैं। उन्हें विदेशी दौरे पर जाने वाले डेलिगेशन के साथ विदेश जाना पड़ सकता है, इसलिए उनके पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए अनुमति दी जाए।
20 जून को होगी पात्रा चाल मामले में सुनवाई
इस पर न्यायाधीश ने ईडी (ED) को अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। आपको बता दें, संजय राउत पात्रा चाल घोटाला मामले में आरोपी हैं। बुधवार को उन पर अदालत में आरोप तय किया जाना था, लेकिन दूसरे आरोपियों के हाजिर नहीं होने से अदालत की सुनवाई 20 जून तक के लिए टाल दी गई।

Editorial

Editorial

Next Story