✕
सरपंच ने कार्यकर्ताओं के साथ किया पदभार ग्रहण
By EditorialPublished on
वल्लभनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोड़ी ने अभी हाल ही हुए उपचुनाव के दौरान 13 वोटों से जीत कर सरपंच निर्वाचित हुए भेरूलाल कीर ने पदभार ग्रहण किया। दरअसल पंचायत के उपचुनाव में कांग्रेस (Congress) समर्थित भेरूलाल कीर ने भाजपा (BJP) की हेमलता मीणा को मात्र 13 वोटों से हराकर अपना दबदबा कायम रखा।

x

भटेवर : वल्लभनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोड़ी ने अभी हाल ही हुए उपचुनाव के दौरान 13 वोटों से जीत कर सरपंच निर्वाचित हुए भेरूलाल कीर ने पदभार ग्रहण किया।
दरअसल पंचायत के उपचुनाव में कांग्रेस (Congress) समर्थित भेरूलाल कीर ने भाजपा (BJP) की हेमलता मीणा को मात्र 13 वोटों से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। नवनिर्वाचित सरपंच (Sarpanch) ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत में पदभार ग्रहण किया। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच का पगड़ी व फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया । वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत द्वारा कांग्रेस के नवनिर्वाचित सरपंच भेरूलाल कीर को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश जोशी, पंचायत कर्मी सुरेश जाट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वीणा दवे, तारा टेलर, जसोदा सालवी, सुमन, शारदा रावत सहित भूतपुरा, भचरडी, रोहीखेड़ा से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
